Shaheed Diwas 2025
|

Shaheed Diwas Motivational Quotes In Hindi : वीर जवानों के लिए शायरी

नमस्ते दोस्तो! इस लेख में आपको भारत के वीर जवानों की कुर्बानी उनकी शहादत (Shaheed Diwas) पर कुछ लिखे गए Motivational Quotes, Shayari, शब्द, शेर पढ़ने को मिलेंगे। आज इस लेख का एक- एक शब्द बहुत ही महत्वपूर्ण और हमारे वीर जवानों, भारत माता के लालों को अर्पित है। 23 मार्च 1931 वो दिन जब अंग्रेजों ने भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरु को फांसी पर चढा दिया था। ऐसे हमारे वीर जवान जिन्होंने अपने वतन के लिए हंसते- हंसते अपनी कुर्बानी दे दी। आज अगर हमारा भारत आज़ाद है, आज अगर हम आजादी से घुम रहे हैं तो ये उनकी कुर्बानी, उनके बलिदान के कारण। जो अपने देश के खातिर जवानी में भी फांसी पर चढ़ गए। भारत माता के उन वीर सपूतों को शब्दों के जरिए अपनी भावनाओं के जरिए याद करते हैं। और उनके लिए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। Shaheed Diwas Motivational Quotes In Hindi

Army Motivational Quotes

प्रेम गीत कैसे लिखूँ जब चारो तरफ गम के बादल छाये हैं,
नमन है उन वीर शहीदों को जो तिरंगा ओढ के घर आए है..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

लिख रहा हूं मैं अजांम जिसका कल आगाज आयेगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा इकंलाब लाऐगा,
मैं रहूँ या ना रहूँ पर ये वादा है तुमसे मेरा कि,
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आयेगा – Bhagat Singh

Bhagat Singh Motivational Quotes

उस धरती के अमर सिपाही पीठ दिखाना क्या जाने,
मेरे देश के लाल हठीले शीश झुकाना क्या जाने..।। 💪🏻

कितने इश्क लिख गए, कितने इश्क सिखा गए,
असली इश्क क्या होता है, देश के वीर शहीद सिखा गए..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

भारत माता के वीर बेटों को कभी भुलाया नहीं जाएगा,
हमारा बदला हमारा हौसला ही बताएगा..।। 💪🏻💪🏻
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

उन आँखो की दो बूंद से, समन्दर भी हारा होगा,
जब मेहँदी वाले हाथों ने अपना मगंलसूत्र उतारे होगें..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Motivational Quotes

दिल में आज ना ही कोई खुशी ना ही कोई उमंग है,
ना आज कोई पर्व-त्योहार है, आज हीं के दिन,
भारत माता के लाल, वीर सपूत हुये शहीद,
बोलो प्रिये, तुम्हें कैसे करें हम प्यार..।। 🥺
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

चढ गये जो हंसकर सूली,
खाई जिन्होंने सीने पर गोली,
हम उनको प्रणाम करते हैं।
जो मिट गये देश पर हम सब उनको सलाम करते हैं..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

जिक्र अगर हीरो का होगा,
तो नाम भारत के वीरो का होगा..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Motivational Quotes In Hindi

अधिकार मिलते नहीं लिए जाते हैं,
आजाद हैं मगर गुलामी किये जाते हैं,
वंदन करो उन सेनानियों को,
जो मौत के आँचल में जिए जाते हैं…।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर ले,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर ले,
जिसमे बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की वो धरा याद कर..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

सिर झुके बस उस शहादत में,
जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में…।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

इनका दर्द कैसे बाँटे,
गमो के पहाड़ को कैसे काटे,
दुख,दर्द को अलग कैसे छाँटे
हर तरफ है वेदनाओ के काँटे..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Motivational Quotes In Hindi

लोग गुलाब देकर मोहब्बत जताते हैं और,
हमारे सैनिक अपनी जान देकर देश का कर्ज अदा करते है.।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

हमारी नींद इसलिए सलामत है, क्योंकि जवान सीमा पर
तैनात हैं..।। भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

एक माँ ने क्या खूब लिखा है,
की साहब कैसे ले लू आधा शरीर…
जब आप एक इंच कम होने पर सेना से निकल देते हैं।।🥹

वतन से मोहब्बत वो इस कदर निभा गए,
मोहब्बत के दिन वतन पर जान लुटा गए..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

आँसुओं से भरी हैं शहादत की गलियाँ,
तिरंगे में लिपटी हैं वीरों की बस्तियाँ…।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Best Army Motivational Quotes

🥀जो देश के लिए शहीद हुए,
उनको मेरा सलाम है।
अपने खून से जिस जमीं को सींचा,
उन बहादुरों को सलाम है…।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

लड़े वो वीर जवानों की तरह ठंडा खून भी फौलाद हुआ,
मरते-मरते भी कई मार गिराए तभी तो मेरा देश आजाद हुआ..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

यहीं सोच कर उदास मन है आज मेरा,
की सरहद पर मेरी नींद के लिए खून बहा है तेरा..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

मेरी जिंदगी में सरहद की कोई शाम आए,
काश मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए,
न खौफ है मौत का, न आरजू है जन्नत की,
ख्वाहिश बस इतनी सी है। जब भी जिक्र हो
शहीदों का तो फेहरिस्त में मेरा भी नाम आए…।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

जिस मिट्टी ने शहीदों को जन्म दिया वह कभी झुकेगी नहीं…।।🚩
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

यदि हाल मेरी बहना पूछे तो उसे सूनी कलाई दिखा देना,
इतने पर भी न समझे तो राखी तोड़ के दिखा देना…।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Motivational Shayari

घर में तुम दीप जलाते हो,
मैं बारूदी सुरंग बिछादूं,
शहीद दिवस पर मैं कैसे अहसान चूकता करूँ….??
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

पुरे देश के नैनो में अश्को का घर कर गए,
प्यारी सहर को लहू लुहान दोपहर कर गए,
वतन सबसे पहले जिनके दिल में आता है।
उल्फत का किस्सा वो अपना अमर कर गए…।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

सरहदों पर खड़े वो वीर जवान हैं,
जिनकी वजह से सुरक्षित ये हिंदुस्तान है,
बार-बार सलाम है उन शूरवीरों को,
जिनकी कुर्बानी से महक रहा ये संसार है..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Motivational Shayari

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी लहू की..
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Shaheed Diwas 2025

हर किसी के दिल पे एक दास्ता लिख जाऊंगा,
जाते जाते में ज़मीं को आसमा लिख जाऊंगा,
अगर किसी ने देखा आख भर के मेरे हिंद को,
सरहदों पर खून से हिन्दुस्तान लिख जाऊंगा…।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

एक चिराग के बुझने से,
अँधियारा सारा फैल गया।
दुख, दर्द की काली स्याही से,
सन्नाटा ही सन्नाटा पसर गया..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

जल्दी वापस घर आ जाओ,
याद बहुत ही आती है।
कहाँ गए हो लाल मेरे तुम,
माँ आवाज लगती है…।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

फौजी भी कमाल के होते हैं,
पर्स में परिवार और दिल में देश रखते हैं..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Best Army Motivational Quotes In Hindi

शहीदों के सपनों का भारत हम बनाएंगे..।। जय हिंद जय भारत 🚩
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Shaheed Diwas Quotes

शांति दूत भारत को न तुम ऐसे उकसाओ,
भारत माँ के लालों का लहू न चारों ओर बिखराओ,
वतन की खातिर भारत माँ के लाडले यूँ मर मिट जायेंगे।
रण में आ दुश्मन अब तुझे नाकों चने चबवायें…।। 👿
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

एक सैनिक ने क्या खूब कहा है – किसी गजरे की खुशबू को, महकता छोड़ आया हूँ..।।
मेरी नन्ही सी चिडिया को चहकता छोड़ आया हूं।
मुझे अपनी छाती से लगा लेना ए मेरी भारत मां…
मै अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं..।। 🥹
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

शहादत के किस्से इंकलाब की कहानी,
बरसो तक याद करेगा हर नागरिक वीर जवानों की कुर्बानी..।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Shayari

अगर माटी के पुतले देह में ईमान जिन्दा है,
तभी इस देश की समृद्धि का अरमान जिन्दा है।।
न भाषण से है उम्मीदें न वादों पर भरोसा है,
शहीदों के बदौलत मेरा हिन्दुस्तान जिन्दा है…।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

🌹देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

23 March Shaheed Diwas

आओ झुक कर सलाम करे उनको जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है,
खुसनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

मरने के बाद भी जिसके नाम में जान है,
ऐसे जाबांज फौजी हमारे भारत की शान है…।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Army Motivational Quotes

न मरो सनम बेवफा के लिए,
दो गज जमीन नहीं मिलेगी दफान होने के लिए,
मरना है तो मरो वतन के लिए,
हसीना भी दुपट्टा उतार देगी तेरे कफन के लिए..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

वीरों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी जय हिंद..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

23 March Shaheed Diwas Photo

खून से खेलेंगे होली,
अगर वतन मुश्किल में है।
सरफरोशी की तमन्ना,
अब हमारे दिल में है..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

अमर शहीदों की गाथा का मैं आज गुण गान करूँ,
एक नहीं अनेक हुए शहीद उनका मैं आज बखान करूँ..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

सरहदों पर खड़े जो हमें बचाते हैं,
वो ही असली भारत के भगत कहलाते हैं..।।
भारत के वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

Indian Army Motivational Quotes

अगर मैं जन्म लू दुबारा इंसान में,
भगवन देना मिट्टी हिन्दुस्तान की,
होंठो पे गंगा हो हाथो में तिरंगा हो..।।
वीर शहीदों को शत् शत् नमन💐

About Shaheed Diwas

भारत में शहीद दिवस साल में दो बार मनाया जाता है। एक 23 मार्च और दूसरा 20 जनवरी। 23 मार्च 1931 ये दिन भारत के लिए अत्यंत दुखी और मनहूस दिन था। दोस्तों इस दिन हमारे देश को आजादी की राह पर चलाने वाले हमारे देश को आजादी दिलाने वाले वीर जवान भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह को अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ा दिया था। और उसी दिन से आज तक 23 मार्च भारत शहीद दिवस के रूप में मनाता है। ये दिन हर भारतीय को याद रहेगा। आज के दिन हर देश भक्त दुखी है, ये दिन न तो उत्सव का है, न उमंग और न ही जश्न का, इस दिन हम हमारे वीर सपूतों की कुर्बानी को याद कर उन्हें भाव पूर्वक श्रद्धांजली अर्पित करें और एक दिन हमारे वीर सपूतों के नाम समर्पित करें।

दूसरा शहीद दिवस 30 जनवरी 1948 के दिन भरता के बापू महात्मा गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। और उसी दिन से आज तक 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में शहीद दिवस मनाया जाता है। भारत माँ के लालों को श्रद्धांजलि..। हर सपूत को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया..।। धन्यवाद 🙏🏻

Latest Attitude Shayari In Hindi | ऐटिट्यूड शायरी 2025

Similar Posts

  • |

    Happy New Year Wishes & Quotes 2025 In Hindi : नए साल पर बधाई संदेश

    नमस्ते दोस्तों! आप सभी के लिए आज हमने कुछ शायरियां लिखी है जिन्हें आप अपने दोस्तों,रिश्तेदारों, प्रेमी अपने प्रियजनों को भेज कर उन्हें नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दे सकते है। आज नए साल की मंगल गड़ी आ ही गई है। यूं तो रोज़ हमारे जीवन में दिन आते ही है लेकिन आज का…

  • Hindi SUVICHAR for Students: Motivational Quotes to Inspire Academic Excellence

    हर छात्र के जीवन में प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। हिंदी SUVICHAR for students उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। ये सुविचार न केवल पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। चाहे आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों…

  • Discover the Ultimate 7 Brew Flavor Menu: Your Guide to Taste and Variety

    The 7 brew flavor menu is designed to offer coffee lovers a curated selection of unique tastes and aromatic experiences. Each option on the menu represents a different brewing technique, roast profile, and flavor infusion, ensuring that there is something for everyone. Whether you enjoy bold, dark roasts or smooth, fruity blends, the 7 brew…

  • Love Shayari English: Heartfelt Lines for Every Emotion

    Discover love shayari english with romantic, cute, deep, and heart-touching lines for every feeling. Perfect for captions, messages, and someone special. Looking for words that can express what your heart truly feels? Love shayari english brings romance, emotions, and heartfelt feelings together. From cute messages to deep romantic lines, there is something for every mood….

  • |

    55+ Happy New Year Shayari For Love In Hindi 2025

    हेलो दोस्तों ! नया साल आ ही गया है और इस नए साल के मौके पर सब अपने प्यार के लिए अपनी मोहब्बत के लिए कुछ शायरियां जरूर ढूंढते हैं क्योंकि ये दिन होता ही इतना स्पेशल है कि इस दिन बिना शायरी के मजा ही नहीं आता। आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम…

  • |

    Ramadan Mubarak Wishes 2025 : रमजान मुबारक शायरी

    आज के इस लेख में आप पढ़ेंगे Ramadan Mubarak Wishes || जैसा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों में रमजान के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। मुस्लिम लोग इस महीने में रोजे रखते है। ऐसा नहीं है कि रमजान केवल एक दिन का होगा ये पूरे महीने चलेगा 2 मार्च से इसकी शुरूआत होगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *